अब तक करीब 30 लाख संक्रमित और 2 लाख मौतें: ईरान में जहां संक्रमण के मामले कम हो रहे, वहां मस्जिदों को खोला जाएगा

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक दो लाख छह हजार 990 लोगों की मौत हो चुकी है। 29 लाख 94 हजार 731 संक्रमित हैं, जबकि आठ लाख 78 हजार 792 ठीक हो चुके हैं। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने रविवार को कहा कि दश के जिन इलाकों में संक्रमण के मामले कम हुए हैं, वहां मस्जिदें खोलने पर विचार किया जा रहा है। यहां लॉकडाउन पाबंदियों में धीरे-धीरे छूट दिया जाएगा। यहां अब तक 5710 लोगों की जान जा चुकी है।


कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश







































































देशकितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका9,87,16055,4131,18,781
स्पेन2,26,62923,1901,17,727
इटली 1,97,67526,64464,928
फ्रांस1,62,10022,85644,903
जर्मनी1,57,7705,9761,12,000
ब्रिटेन1,52,84020,732उपलब्ध नहीं
तुर्की 1,10,1302,80529,140
ईरान90,4815,71069,657
चीन 82,8304,63377,474
रूस80,9497476,767

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।


अमेरिका: कई राज्यों से पाबंदियां खत्म होंगी


अमेरिका में 24 घंटे में 1331 लोगों ने दम तोड़ा है। पिछले दिन के मुकाबले रविवार को कम मौतें हुईं। एक दिन पहले यहां 2494 जान गई थी। यहां अब तक 55 हजार 413 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लाख 87 हजार 160 संक्रमित हैं। अमेरिका में कई राज्यों जैसे मिनिसोटा, कोलोराडो, मिसिसिपी, मोंटाना और टेनेसी से पाबंदियां खत्म होंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को न्यूयॉर्क पुलिस के दो अफसरों की मौत हो गई। अब तक न्यूयॉर्क के कुल 37 पुलिसकर्मी मारे जा चुके हैं। न्यूयॉर्क में रविवार को अप्रैल में पहली बार 400 से कम मौतें हुईं। राज्य में अब तक 22 हजार 275 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दो लाख 93 हजार 991 संक्रमित हैं।



न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने रविवार को राज्य में व्यापार के क्षेत्र को फिर से खोलने की बात कही। राज्य में मौतों की संख्या में कमी आई है।


चीन: 24 घंटे में केवल 3 मामले
चीन में 24 घंटे में केवल तीन मामलों की पुष्टि हुई है। नेशनल हेल्थ कमीशन ने सोमवार को बताया कि इन तीन मामलों में से दो बाहरी हैं। चीन में कोरोना के मामले बढ़कर अब 82 हजार 830 हो गए हैं। अब तक करीब 4,633 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 77,400 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, वुहान के अस्पतालों में भर्ती सभी मरीजों को छुट्टी दे दी गई है।



ब्रिटेन: 7 मई से पहले लॉकडाउन में ढील
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सात मई से पहले लॉकडाउन में ढील दे सकते हैं। जॉनसन के एक सहयोगी ने रविवार को एक दैनिक अखबार ‘द टेलीग्राफ’ को बताया कि देश में लॉकडाउन सात मई तक लगा है, लेकिन अगर प्रधानमंत्री चाहे तो इस प्रतिबंध में पहले भी बदलाव या फिर कोई घोषणा कर सकते हैं। अखबार के मुताबिक, अगर कोरोना की रोकथाम में लगे विशेषज्ञों ने सहमति दे दी तो जॉनसन लॉकडाउन में ढील दे सकते हैं। वे कोरोना से उबरने के बाद सोमवार से अपने काम पर वापस लौट आए हैं। देश में अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 52 हजार 840 संक्रमित हैं।



महामारी के बीच रविवार को लंदन स्थित बकिंघम पैलेस के बाहर लोग नजर आए।


ईरान: जहां संक्रमण कम हो रहे, वहां मस्जिद खोले जाएंगे


ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने रविवार को कहा कि दश के जिन इलाकों में संक्रमण के मामले कम हुए हैं, वहां मस्जिदें खोलने पर विचार किया जा रहा है। यहां लॉकडाउन पाबंदियों में धीरे-धीरे छूट दिया जाएगा। राष्ट्रपति की वेबसाइट के मुताबिक, देश को संक्रमितों और मृतकों की संख्या के आधार पर येलो, रेड और व्हाइट क्षेत्रों में बांटा जाएगा। इसके हिसाब से ही पाबंदियां लगाई जाएंगी। संक्रमण से मुक्त हो रहे इलाके व्हाइट जोन में रहेंगे। 14 अप्रैल के बाद से यहां मौतों में कमी आई है। सवास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को यहां 60 लोगों ने म तोड़ा है। देश में मरने वालों की संख्या 5710 हो गई है, जबकि 90 हजार सं ज्यादा संक्रमित हैं।


इटली: प्रतिबंध खत्म किया जा सकता है
इटली के प्रधानमंत्री गिउसेप कोंटे ने रविवार को कहा कि इटली में 4 मई से लॉकडाउन प्रतिबंधों में धीरे-धीरे छूट दी जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की भी अपील की। कोंटे ने कहा- यात्रा प्रतिबंधों में राहत दी जाएगी, पार्कों और बगीचों में जाने की अनुमति होगी और अंतिम संस्कार में 15 लोग शामिल हो सकेंगे। यहां 24 घंटे में 260 लोगों की जान गई है। यह आंकड़ा 14 मार्च के बाद सबसे कम है। देश में अब तक एक लाख 97 हजार 675 लोग संक्रमित हैं।



घोड़े पर सवार इटली का पुलिस अफसर कोलोसियम के सामने तैनात है। यहां 24 घंटे में 260 लोगों की जान गई है।


सऊदी अरब और चीन में कोरोना की जांच को लेकर समझौता
सऊदी अरब और चीन ने रविवार को महामारी की जांच को बढ़ाने के लिए समझौता किया। सऊदी अरब में चीन के राजदूत चेन वेईकिंग ने रियाद में कहा- इससे सऊदी अरब की वायरस का पता लगाने की क्षमता में वृद्धि होगी और महामारी के खिलाफ सऊदी के लोगों की लड़ाई में योगदान करेगी। सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक, 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के इस समझौते के तहत चीन करीब 90 लाख कोरोना जांच और अन्य उपकरणों की आपूर्ति करेगा। साथ ही चीन के 500 मेडिकल एक्सपर्ट सऊदी अरब में टेस्ट करेंगे और वहां के स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देंगे। सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को कोरोना के 1,223 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,522 हो गई है। यहां अब तक कुल 139 लोगों की मौत हो चुकी है।


स्पेन: 24 घंटे में 288 की मौत
स्पेन में 24 घंटे में 288 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले यहां 378 ने दम तोड़ा था। देश में मौतों की संख्या अब कम हो रही है। यहां अब तक 23 हजार 190 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं दो लाख 26 हजार संक्रमित हैं। यहां लॉकडाउन के बीच रविवार को पहली बार बच्चों को घर से बाहर निकलने की अनुमति मिली।



स्पेन के बार्सिलोना में भूमध्य सागर के सामने एक बेंच पर लेटा युवक। यहां अब तक 23 हजार से ज्यादा लगों की मौत हो चुकी है।


दक्षिण कोरिया: 10 नए मामले
दक्षिण कोरिया में 24 घंटों में 10 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हजार 378 हो गई है। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने यह जानकारी दी। द.कोरिया में लगातार नौवें दिन संक्रमितों की संख्या 10 के आसपास है। नए मामलों में सात विदेश से आए हैं। कुल विदेशी मामलों की संख्या बढ़कर 1044 हो गई है। यहां कुल 243 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण में कमी के बाद यहां स्कूल खोल दिए गए हैं।


Popular posts
पोलारिस का स्पोर्ट्समेन 570 ट्रैक्टर लॉन्च, 680 किलो तक का भार खींचने में सक्षम, कीमत 7.99 लाख रुपए
/ डीजीपी जाैहरी का कार्यकाल दो साल का होगा, आदेश जारी; पहले छह माह बाद हो रहे थे रिटायर, अब 2022 में होंगे
लैब में बने संक्रामक बीमारी के ‘हथियार’ से निपटने के लिए यूएन जैसा नया संगठन बनाएं देश: बिल गेट्स
सुनील ग्रोवर हुए दोस्तों से परेशान, रात में फोन करके बताते हैं - तू चिंता न कर तेरा भाई निकालेगा अब कोरोना की वैक्सीन